Breaking News

पति ने चप्पल में लगाया था GPS, फिर बेवफा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पकड़ने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि उसे सुनकर हर कोई हैरान है. युवक को जब शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है, तो उसने पत्नी के चप्पल में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया. जैसे ही पत्नी अपने प्रेमी से मिलने पहुंची. युवक ने रंगेहाथ धर दबोचा.

प्रेमी-प्रेमिका को लेकर इन दिनों कई खबरें आती हैं. लेकिन पटना में तो पति ने बेवफा पत्नी को पकड़ने के लिए अलग ही तरीका ढूंढ निकाला. जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ का है, जहां एकता नगर में रहने वाले एक युवक को अपनी पत्नी पर काफी समय से शक था लेकिन वह कभी पकड़ नहीं पाया. इसलिए हमेशा चुप रहा. इसी दौरान उसके दिमाग में अचानक से ख्याल आया कि क्यों न चप्पल में जीपीएस सिस्टम लगा दिया जाए, ताकि पत्नी के बारे में पता लगा सकें. ठीक वैसा ही किया, जैसा उसने सोच रखा था.

प्रेमी के साथ पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा
एक दिन युवक ने अपनी पत्नी का चप्पल लिया और उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा दिया. शनिवार के दिन जब पत्नी घर से निकली तो वह उसका लोकेशन ट्रैस करने लगा. पत्नी को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कोई ऐसा भी कर सकता है. इसलिए उसने ध्यान नहीं दिया और घर से निकलते ही सीधे प्रेमी के पास पहुंच गई. पीछे से पति भी लोकेशन ट्रैस कर पहुंचा और रंगेहाथों पकड़ लिया. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो पुलिस तक पहुंच गया.

थाने में पुलिस ने कराई सुलह
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा, तो प्रेमी के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. इस दौरान पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया. इस दौरान थाने में भी काफी देर तक हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा. हालांकि, बाद में तीनों के बीच समझौता हो गया और सभी को पुलिस ने छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है.

Check Also

गुंडे बदमाश सुधर जाएं, नहीं तो..! पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंगई करने वाले 9 लोगों को किया गिरफ्तार, खाकी ने दी सख्त हिदायत

मुगलसराय. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सोमवार रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *