Delhi Police: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर 176 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर सिमटकर रह गई. पाकिस्तान की बुरी हार पर न सिर्फ भारतीय फैंस ने चुटकियां लीं, बल्कि दिल्ली पुलिस भी इसमें पीछे नहीं रही. दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की हार पर चुटकियां लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है. जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
यह टी-20 वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. भारतीय टीम ने इस मैच में शुरू से ही पाकिस्तान के ऊपर दबाव बनाए रखा, जिसका असर आखिरी तक देखने को मिला. पाकिस्तान की हार के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस जश्न में न सिर्फ आम आदमी बल्कि पुलिस वाले भी पीछे नहीं हैं. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पाकिस्तान की चुटकियां लेते हुए लिखा, “गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे.”
गलत जगह से यू टर्न…
पाकिस्तान की हार पर किया गया दिल्ली पुलिस का यह पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने एक साथ दो लोगों को संदेश देने का प्रयास किया है. दिल्ली पुलिस ने जहां एक ओर पाकिस्तान की हार पर चुटकियां लीं, तो वहीं सड़क पर चल रहे यात्रियों को सचेत करने का भी संदेश दिया है. दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान खिलाड़ियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “गलत जगह से यू टर्न नहीं लेना चाहिए था.”
भारत की शानदार जीत पर मैन ऑफ द मैच ईशान किशन ने कहा कि मैच इतना आसान नहीं था, लेकिन हमें अपनी ताकत पर भरोसा था. हमने पूरा फोकस खेलने और चीजों को आसान बनाने में रखा, जिसका हमें लाभ मिला और जीत दर्ज की.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter