अर्थव्यवस्था पर भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला, बोले– 2014 से पहले का कर्ज अब तीन गुना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोगों को 2014 से पहले और अब के कर्ज की तुलना करनी चाहिए। उनका दावा है कि 2014 से पहले देश पर जितना कर्ज था, अब वह लगभग तीन गुना हो चुका है।

बघेल ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले देश की आर्थिक स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ अपने कुछ खास मित्रों के हित में काम कर रही है।

डिप्टी सीएम साव के बयान पर पलटवार
डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस पर दिए गए बयान पर भी भूपेश बघेल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अरुण साव पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए किए गए वादों की समीक्षा करें।

बघेल ने कहा कि साव को यह देखना चाहिए कि वे अपने कितने वादों पर खरे उतरे और कितने अधूरे रह गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सीख देने की कोशिश करने से पहले भाजपा को अपने कामकाज का आकलन करना चाहिए।

पंजाब दौरे पर जाएंगे बघेल
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के तौर पर भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में मनरेगा बचाओ महासंग्राम और अमेरिका टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Check Also

CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कब होगी परीक्षा

CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *