IT raids Narmada Drinks: बिलासपुर के नर्मदा ड्रिंक्स में आईटी की दबिश, सिरगिट्टी स्थित कोका-कोला प्लांट में हड़कंप..

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आज (IT raids Narmada Drinks) आयकर विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे पूरे औद्योगिक जगत में हड़कंप मच गया है। यह कंपनी कोका-कोला ड्रिंक्स के विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती है, जहाँ सुबह से ही 6 सदस्यीय विशेष टीम दस्तावेजों की सघन जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि देशव्यापी स्तर पर आयकर विभाग ने समूह के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा है।

देशव्यापी कार्रवाई के तहत प्रदीप अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, (IT raids Narmada Drinks)
प्रदीप अग्रवाल के मालिकाना हक वाली इस कंपनी के हेड ऑफिस दिल्ली सहित रायपुर डिपो, उदयपुर बेवरेज जबलपुर और सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों पर भी विभाग की टीमें तैनात हैं। बिलासपुर में कंपनी का कामकाज नवनीत अग्रवाल द्वारा संभाला जाता है, जिनसे पूछताछ और फैक्ट्री के वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है। अन्य राज्यों में फैले कंपनी के व्यापारिक संबंधों और टैक्स चोरी की आशंकाओं को लेकर विभाग की यह बड़ी कार्रवाई देर रात तक चलने की संभावना है, जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Check Also

CG News: अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चिरमिरी में छिपा था

Ambikapur: अंबिकापुर में हुए ‘निर्भया कांड’ के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने सात दिनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *