इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा, युवती से दुष्कर्म का आरोप; मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, युवती की पहचान वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से दुर्ग निवासी युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवती 5 मार्च 2026 को उससे मिलने दुर्ग पहुंची।

आरोप है कि युवक उसे अपने भाई के घर लेकर गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद भी आरोपी लगातार उसे अपने साथ रखता रहा और शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाता रहा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बाद में उज्जैन घुमाने के लिए भी ले गया, जहां भी उसने उसके साथ संबंध बनाए। इसके अलावा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां ले जाकर भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती को उसके घर छोड़ने के बाद जब परिजनों ने शादी की बात की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में फरार हो गया। अब वह फोन पर भी शादी से इनकार कर रहा है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को एक और छुट्टी, देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *