कच्चे तेल की कीमतों में फिर तगड़ी उछाल, पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ेगा असर? जानें आज का रेट

Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट जंग को लेकर पिछले 2 दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही थी. ट्रंप ने बताया कि सकारात्मक बातचीत हो रही है. जिसके बाद दो दिनों तक लगातार कच्चे तेल की कीमतें गिरीं. लेकिन अब एक बार फिर कच्चे तेल में उछाल देखने को मिल रहा है. आज बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 4 प्रतिशत उछलकर 83 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर देखने को मिलता है. यहां जानें आज के पेट्रोल-डीजल के दाम.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमतों में तूफानी तेजी देखी गई है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने अपने ग्राहकों को राहत दी है. हालांकि, जब कच्चे तेल की कीमतें घटी थीं, उस दौरान भी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था.

कच्चे तेल की कीमतों में क्यों आया उछाल?
कच्चे तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोत्तरी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है. ईरान ने अमेरिका के कई ठिकानों पर हमले कर दिए. जिसकी वजह से तनाव बढ़ गया और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ गया. इसके अलावा अमेरिका के पास तेल का स्टॉक भी कम हुआ है. यह भी एक अहम वजह मानी जा रही है.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *