कांकेर में 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

CG News: कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने और विकास कार्य पूरी तरह ठप होने से नाराज़ सरपंच संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. वहीं सभी ने एक साथ इस्तीफा दे दिया.

56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा
सरपंचों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते एक साल से पंचायतों में कोई भी नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है, जिसके चलते गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार मांग और पत्राचार के बावजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई. सरपंचों ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है और जनप्रतिनिधियों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है. इसी के विरोध में सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एकजुट होकर सामूहिक इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया.

इस दौरान सरपंचों ने प्रशासन से जल्द पंचायतों में विकास कार्य स्वीकृत करने तथा लंबित योजनाओं को शुरू कराने की मांग की है. वहीं सामूहिक इस्तीफे की घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
बता दें कि ये सरपंच 18 मई से अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और ग्रामीण विकास कार्यों की मंज़ूरी और फंड जारी करने की मांग कर रहे हैं ने हुए ग्राम मुखियाओं (सरपंच) ने आरोप लगाया कि प्रशासन पिछले एक साल में उनकी पंचायतों में एक भी विकास परियोजना को मंज़ूरी देने में नाकाम रहा है, जिससे वे ग्रामीणों से किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थ हो गए हैं.

Check Also

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप : धारदार हथियारों से लैस असामाजिक तत्वों ने घरों में की तोड़फोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *