Indore: एक साथ 22 से ज्यादा किन्नरों ने पिया जहर, कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ 22 से ज्यादा किन्नरों ने जहर पी लिया. मामला पंडरीनाथ थाना क्षेत्र का है. किन्नरों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, सभी को तुरंत MY अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सबका इलाज जारी है. कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है.

दो गुटों में चल रहे विवाद ने लिया बड़ा रूप
इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में किन्नरों के दो गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसने 15 अक्टूबर की शाम एक बड़ा रूप ले लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान 22 से ज्यादा किन्नरों द्वारा एक साथ फिनाइल पीने का मामला सामने आया. जहरीला पदार्थ पीने के बाद एक-एक कर किन्नर बेहोश होकर गिरने लगीं.

इलाज अस्पताल में जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर सबको MY अस्पताल ले जाया गया. सबका इलाज वहां जारी है. वहीं, मौके पर संयोगितागंज एसीपी भी मौजूद रहे. इसके अलावा सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए.

हालत स्थिर, पुलिस कर रही निगरानी
जानकारी के मुताबिक सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है. पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया- ‘प्रभावितों की तबियत ठीक होने के पश्चात उनका स्टेटमेंट लिया जाएगा और किस कारण से कौन सा पेय पदार्थ पिया गया है? इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाएगी. अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.’ बता दें कि किन्नरों ने जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया है इस संबंध में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. वहीं, इसके पीछे किन्नरों के दो गुट का विवाद सामने आ रहा है.

Check Also

Jharkhand News: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण, गांव तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस!

साहिबगंज। झारखंड गठन के 26 साल बाद भी आदिवासी बहुल संताल परगना के कई ग्रामीण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *