MP News: सीधी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ट्रक में घुसी, भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिवार के तीन सदस्‍यों की मौत

MP News: सीधी जिले में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में एक बोलेरो कार जा टकराई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा
शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन सिंगरौली से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था, तभी अचानक सामने खड़े ट्रक से उसकी तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो गाड़ी जगदीश जायसवाल, निवासी जेठूला के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, एसडीएम प्रिया पाठक, थाना प्रभारी राजेश पांडे समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.

घायलों को भेजा अस्पताल
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए थे. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जाएगा.

Check Also

दक्षिण भारत में कुदरत का डबल अटैक! चक्रवात ‘मुरासु’ से तबाही, HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के कुछ ही दिनों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *