MP News:’8 लाख में बेच दी मेरी गर्भवती पत्नी’, SP दफ्तर पहुंचे पति ने रो-रोकर ससुराल वालों पर लगाए आरोप

MP News: जनसुनवाई में गुना के एसपी कार्यालय पहुंचे एक पति ने अपने ससुराल वालो पर गंभीर आरोप लगाया है. पति ने रोते हुए गिड़गिड़ाकर जनसुनवाई में कहा कि उसकी गर्भवती पत्नी को ससुराल वालों ने 8लाख रुपये में बेच दिया है. इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पति का दावा है कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को विदिशा के गुना जिले में बेचा है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया आवेदन
दरअसल मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी कार्यालय पहुंचे राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरगड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतु बंजारा ने अपनी मां और अन्य स्वजनों के साथ पुलिस अधीक्षक शिकायत शाखा में शिकायती आवेदन दिया. जितेंद्र उर्फ जीतु बंजारा ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी शादी घूंघरी पहाड़ी निवासी गंगाराम की बेटी बतूल बाई के साथ अटा-सटा प्रथा के तहत हुई थी.

अटा-सटा प्रथा के तहत हुई थी शादी
अब चूंकि शादी अटा-सटा प्रथा के तहत हुई तो जितेंद्र की बहन की शादी गंगाराम के लड़के के साथ तय की गई थी. जितेंद्र की बहन नाबालिग है इसलिए उसकी विदाई नहीं की गई. इसी बता से नाराज हो कर करीब तीन महीने पहले उसका ससुर गंगाराम गेंहू काटने के बहाने बतूल बाई के मायके ले गया.

ससुराल वालों पर लगाया आरोप
जब जितेंद्र एक महीने पहले अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया, तो ससुरालियों से बेटी को भेजने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पहले उसे अपनी बहन को विदा करना होगा. जितेंद्र ने बताया कि उसका एक 3 साल का बेटा भी है और 5 पत्नी को पांच महीने का गर्भ भी है. जितेंद्र का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसी पत्नी को किसी और को 8 लाख रुपये में बेच दिया है.

Check Also

VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव किए गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *