Breaking: रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या से सनसनी, दिन दहाड़े वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बदमाश बेखौफ है। प्रदेश के जबलपुर में बेखौफ बदमाशों ने रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। समाचार के लिखे जाने तक गोली मारने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

दरअसल घटना सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र की है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े रेत कारोबारी चिंटु ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से एक बार फिर प्रदेश में खनन माफिया का करतूत सामने आई है। सरकार के लाख दावे के विपरित प्रदेश में रेत, मरुम खन माफियाओं का बोलबाला है। इस घटना को खनन माफियाओं में आपसी प्रतिद्वंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also

‘कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है’, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने DGP को लिखा पत्र; 3 IPS मांगे

MP News: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में आईपीएस अधिकारियों की कमी के कारण कानून व्यवस्था पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *