Breaking News

सड़क पर दौड़ी मौतः तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को मारी ठोकर, 2 की उखड़ी सांसें, 2 गंभीर घायल

बरेली. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को ठोकर मार दी. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

बता दें कि घटना रिठौरा में राजश्री पेट्रोल पंप के पास उस वक्त घटी, जब ई-रिक्शा चालक हाशिम कुछ लोगों को लेकर काम करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया. घटना इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. ई-रिक्शा सवार 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

वहीं लोगों को आता देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. घटना की वजह कोहरे को बताया जा रहा है. शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Check Also

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा: पानी और सीवर सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट्स, DJB घर की टंकियां साफ करने खुद आएगा

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में पानी और सीवर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *