PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवद गीता, रूसी भाषा में है श्रीकृष्ण का उपदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय भारत दौरे पर हैं. 4 दिसंबर की शाम राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया. इस दौरान PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की. PM मोदी ने खुद इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवद गीता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की. गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं.’

PM मोदी ने किया राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत
4 दिसंबर की शाम जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे तो PM मोदी उनका स्वागत करने पहुंचे. इसके बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं. भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है. इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है.’

राष्ट्रपति पुतिन का 5 दिसंबर का शेड्यूल

  • अपने भारत दौरे के दूसरे दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा.
  • इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
  • इसके बाद वह हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं.
  • आज PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे.
  • इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे.
  • इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे.

Check Also

UP MLC Result 2026: 4 सीटों पर BJP की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा; कई सीटों पर काउंटिंग जारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्रों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *