श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में सपा: गोस्वामियों और स्थानीय लोगों का किया समर्थन, सांसद रामजीलाल ने कहा- सरकार तानाशाही फैसले थोप रही

मथुरा. श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के विरोध में लगातार आवाज उठा रहे सेवायत गोस्वामियों और स्थानीय व्यापारियों को अब समाजवादी पार्टी का भी खुला समर्थन मिल गया है. सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन वृंदावन पहुंचे और बांके बिहारी मंदिर प्रांगण में आंदोलनरत सेवायतों से मुलाकात कर उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया.

सांसद रामजीलाल सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “वृंदावन की प्राचीनता उसकी कुंज गलियों और परंपराओं में है. सरकार का यह अध्यादेश न केवल आस्था के साथ खिलवाड़ है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और रोजगार पर भी हमला है. समाजवादी पार्टी हर स्तर पर सेवायतों और व्यापारियों के साथ खड़ी है”. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही फैसले थोप रही है और यह न्यायसंगत नहीं है.

सेवायत नीलम गोस्वामी ने भी सपा के समर्थन को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा कि ‘हम केवल अपने अधिकार और विरासत की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मंदिर हमारी आत्मा है और हम इसे सरकार के नियंत्रण में नहीं जाने देंगे.’ बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है, जहां कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी भी खुलकर आंदोलनकारियों के साथ आ खड़ी हुई है.

Check Also

‘NEET प्रदर्शन का समर्थन किया, इसलिए भेजा नोट‍िस…’, बोले शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष चिंटू चाैकसे, कहा- पुलिस ने थाने में 5 घंटे पूछताछ की

Indore News: इंदौर में कांग्रेस के शहर अध्‍यक्ष चिंटू चौकसे से गुरुवार को पंढरीनाथ थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *