Breaking News

Petrol-Diesel Price: LPG के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, जानें नया रेट

Petrol-Diesel Prices: देश में आज 1 जुलाई 2026 से LPG के बाद पेट्रोल-डीजल के भी दाम घटे हैं. निजी तेल कंपनी नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. कंपनी के अनुसार, नई कीमत आज 1 जुलाई से लागू हो गई हैं.

नायरा एनर्जी देश की सबसे बड़ी निजी तेल कंपनी है, जिसके देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं. कंपनी का नया रेट सभी पेट्रोल पंपों पर आज से लागू हो गया है. जबकि सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया है.

नायरा एनर्जी के पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती के पीछे की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव कम होना माना जा रहा है, क्योंकि युद्ध थमने के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट आई है. क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्ध से पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के बीच इंटरनेशनल ऑयल प्राइस में तेज उछाल देखने को मिला था. जिसमें नायरा एनर्जी भी शामिल थी. 26 मार्च को नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें शहर और राज्य के टैक्स के आधार पर अलग-अलग होती हैं, इसलिए वहां के सटीक रेट जानने के लिए आप Nayara Energy Petrol Pump Locator का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Check Also

JSSC CGL Scam: पेपर छापने वाले समीर ने पहले ही रट लिए थे सवाल-जवाब! दिल्ली-रांची फ्लाइट से कोचिंग सेंटर और करोड़ों के नेटवर्क तक पहुंची CID

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा-2023 में कथित पेपर लीक और फर्जीवाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *