संपत्ति का हो बंटवारा-विधायकी भी जाए… JDU ने क्यों कहा- तेजप्रताप पर कार्रवाई का दिखावा कर रहे लालू यादव

बिहार की सियासत में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बवाल मचा हुआ है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की फेसबुक पर उनके निजी जीवन को लेकर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें बताया गया था कि वे पिछले 12 सालों से शादीशुदा जीवन जी रहे हैं. हालांकि इस पोस्ट के बाद तेज प्रताप यादव की सफाई भी सामने आई थी. उन्होंने कहा था कि उनका सोशल मीडिया हैक कर लिया गया था. पोस्ट के बाद मचे बवाल के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया था. दूसरी तरफ अब सत्ता पक्ष ने तेजप्रताप की सदस्यता समाप्त करने की बात शुरू कर दी है.

लालू यादव की कार्रवाई के बाद बिहार में तेज प्रताप यादव को लेकर सियासत गर्म है. इस मामले में अब जदयू ने भी तंज कसा है. जदयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि तेज प्रताप यादव की पार्टी से सदस्यता लालू यादव खत्म करें. उन्होंने कहा कि लालू सिर्फ तेजप्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई का दिखावा कर रहे हैं. राजद को तेजप्रताप की सदस्यता खत्म कराने के लिए आवेदन देना चाहिए.

नीरज कुमार ने लालू यादव से अपनी संपत्ति का बंटवारा करने की बात कही है, उन्होंने कहा कि बंटवारे के जरिए आप ऐश्वर्या के साथ न्याय करें. लालू और तेजस्वी सिर्फ बिहार में अपना वोट बैंक संभालने के लिए अपने बेटे की बलि लेने का दिखावा कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये राष्ट्रीय जनता दल का आंतरिक मामला है. नीरज ने कहा कि विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव हैं. अगर आप ईमानदारी से कबूल कर रहे हैं तो अपने भाई का सदस्यता खत्म करिए.

तेजप्रताप के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा शुरू
पार्टी से निकाले जाने के बाद एक तरफ जहां पक्ष उनकी सदस्यता खत्म करने की बात कह रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ उनके राजनीतिक भविष्य पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है. सवाल उठ रहे हैं कि पिता की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप आगे क्या करेंगे. कई लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में सब कुछ सामान्य हो जाएगा, तो वहीं कई राजनीतिक जानकारों की मानें तो तेजस्वी के पास अभी कई विकल्प हैं. वे किसी अन्य राजनीतिक दल या फिर अपना भी कोई नया दल बना सकते हैं. फिलहाल पिता की कार्रवाई के बाद से अब तक तेज प्रताप यादव का कोई बयान सामने नहीं आया है. देखना होगा कि आगे क्या कदम उठाते हैं.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *