Breaking News

जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़: स्पा सेंटर में मिली थी कई लड़कियां और ग्राहक, अब संचालक गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने नौचंदी थाना क्षेत्र के लोकप्रिय अस्पताल के पास बिल्डिंग में जिस्मफरोशी करने वाले विकास त्यागी को अरेस्ट कर लिया है। विकास त्यागी विशु एड एजेंसी का मालिक है। उसके सपा सेंटर से कई लड़कियां और ग्राहक मिले थे। विकास त्यागी पर आरोप था कि वह अपनी ही बिल्डिंग में जिस्मफरोशी कर रहे थे।

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा
बताया जा रहा है कि विकास त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शापिंग माल के अंदर प्रथम और तीसरा फ्लोर खरीद रखा है। विकास ने प्रथम तल को फिरोजपुर पंजाब के राजवीर को एक साल से किराये पर दिया हुआ हैं। वहीं तीसरे तल पर अपनी पाइनो कुलर्स एडवटाइजिंग एजेंसी का आफिस बना रखा है। उसने प्रथम फ्लोर पर अफ्फैबले कंप्यूटर सेंटर खोला था। कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर चलाया जा रहा था। स्पा सेंटर में लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र के नई सड़क स्थित त्यागी कांप्लेक्स से जुड़ा है। जहां एफेबल डिजाइंस कंपनीज नाम से कंप्यूटर सेंटर चलाया जा रहा था। सितंबर महीने में पुलिस को सूचना मिली कि यहां कंप्यूटर सेंटर और स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद नौचंदी पुलिस ने 14 सितंबर को सेंटर में छापा मारा और इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 युवती, 3 युवक और सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद प्रॉपर्टी के मालिक विकास त्यागी फरार हो गए। छानबीन के दौरान जिस्मफरोशी के कारोबार में विकास की भूमिका संदिग्ध लगी। जिसके बाद पुलिस उसके तलाश में जुट गई। लंबी छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने विकास त्यागी को अरेस्ट कर लिया।

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *