सपने में दिखा खजाना, नींव खोदी तो निकली दुर्लभ मूर्तियां, पुलिस ने किया जप्त

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से अनोखा मामला सामने आया है.अकलतरा के परसाही बाना गांव में घर की नींव खोदाई के दौरान दुर्लभ मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्का मिला है.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों और सिक्के को जब्त कर लिया है. पर हैरानी की बात तो यह है कि गांव के सम्मत कंवर नामक ग्रामीण को लगातार सपने आ रहे थे जिसके बाद उसने खुदाई करवाने का सोचा, जिसके बाद खुदाई करने पर प्राचीन दिखने वाली दुर्लभ मूर्तियां और एक ब्रिटिशकालीन सिक्का निकला.

यह है पूरा मामला
अकलतरा के परसाही बाना गांव में घर की नींव खोदाई के दौरान दुर्लभ मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्का मिला है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों और सिक्के को जब्त कर लिया है. गांव के सम्मत कंवर नामक ग्रामीण को लगातार सपने आ रहे थे, जिसके बाद उसने गांव के एक बैगा से संपर्क किया. बैगा की सलाह पर घर की नींव की खुदाई की गई तो जमीन से प्राचीन दिखने वाली दुर्लभ मूर्तियां और एक ब्रिटिशकालीन सिक्का निकला.

खजाना मिलने के बाद हुआ विवाद
खजाना मिलने के बाद घर मालिक सम्मत कंवर और बैगा के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया. मालिक ज्यादा हक मांग रहा था. विवाद बढ़ने पर सम्मत ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी, लेकिन यह शिकायत उस पर ही भारी पड़ गई.

पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी मूर्तियों और सिक्के को जब्त कर अकलतरा SDM को सूचना दी है. अब जब्त सामग्री को जांच के लिए पुरातत्व विभाग के सुपुर्द किया जाएगा, ताकि मूर्तियों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता चल सके.

Check Also

रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर सनसनी! बस के अंदर फंदे पर लटका मिला कंडक्टर का शव

रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *