Breaking News

सरयू नदी के तट पर पहुंचकर CM धामी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर सुविधाओं की ली जानकारी

बागेश्वर. सीएम धामी ने जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना औऱ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया.

उसके बाद सीएम धामी ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली.

इस दौरान सीएम धामी ने कहा, हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें.

Check Also

अधिकारी के पेड़ से अमरूद तोड़ कर खाया तो थमाया नोटिस, सिपाही का जवाब सुनकर ‘साहब’ की बोलती हुई बंद

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *