Kanker Road Accident: गोवर्धन पूजा देखकर लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, NH-30 पर जैसाकरा के पास हुआ हादसा

कांकेर। कांकेर जिले में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम देखकर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर जैसाकरा के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। एक साथ दो दोस्तों की मौत की खबर से चारामा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम देखने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर जैसाकरा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि, दोनों दोस्तों की जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। एक साथ दो युवकों की असमय मौत से परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती की मौत
वहीं कुछ दिन पहले पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की जान चली गई। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही चली गई जान
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार युवक और युवती को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद युवक हार्वेस्टर की मशीन में फंस गया, जबकि युवती उछलकर सड़क से दूर जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

युवक-युवती की हुई पहचान
जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मुकेश पोर्ते के रूप में हुई है, जो घाटबहरा के खुसरोपारा का निवासी था। वहीं मृतक युवती दुलरिया बस्ती की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

हार्वेस्टर छोड़कर चालक फरार
हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त हार्वेस्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त हार्वेस्टर को जब्त करने के साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Check Also

छत्तीसगढ़ को AI हब बनाने की तैयारी तेज, 5 संभागों में खुलेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; 500 करोड़ का मेगा प्लान तैयार

Chhattisgarh AI Mission: छत्तीसगढ़ में AI मिशन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *