हिंदी पेपर लीक केस: फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी वेणु जंघेल की गिरफ्तारी या सूचना देने वाले को 5,000 रुपये नकद देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी 14 मार्च से फरार है और लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने यह इनाम घोषित करते हुए कहा कि आरोपी के खुले घूमने से समाज के लिए खतरा हो सकता है।

दरअसल, 12वीं की हिंदी परीक्षा 14 मार्च को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा कराई गई।

इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद साइबर सेल जांच में जुटी हुई है। वहीं छात्र संगठन NSUI ने भी इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Check Also

Jabalpur: महिला आरक्षक वर्षा पटेल का कारनामा, यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

अगर दिल में दुनिया की भीड़ से कुछ अलग कर गुजरने की चाहत हो और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *