Breaking News

Satnami Community Is Aggressive: मस्तूरी में सतनामी समाज उग्र, बिजली कर्मचारी पर गाली-गलौज का आरोप

मस्तूरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सतनामी समाज के लोग बिजली की समस्या को लेकर आक्रोशित नजर आए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती की शिकायत दर्ज कराने बड़ी संख्या में समाज के लोग विद्युत कार्यालय पहुंचे थे, जहां कर्मचारी सुमंत मसीह द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने की बात सामने आई।

थाने में कार्रवाई की मांग, Satnami Community Is Aggressive
इससे मौके का माहौल गरमा गया और सतनामी समाज के लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए इसका विरोध जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले को गंभीर बताते हुए मस्तूरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Check Also

बस्तर का 96 फीसदी हिस्सा नक्सलमुक्त, संभाग के 1000 गांवों से नक्सलियों का सफाया, दंतेवाड़ा से हटा पहला पुलिस कैंप

CG News: नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन में अब मात्र तीन दिन रह गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *