दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक: दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक बाइक टीआरएन कंपनी की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इतिहास

पढ़िए पूरी खबर
यह हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और भेंगारी से टीआरएन कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग पर रात 8 बजे के आसपास टीआरएन कंपनी की दीवार से टकरा गई।

दोनों युवकों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों और घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक तौर पर बाइक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घरघोड़ा पुलिस मृतकों और घायल की पहचान करने के साथ ही हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *