Breaking News

पलभर में उजड़ गई दुनिया: तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत

हमीरपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह में आए एक बच्चे को कुचल दिया। जिससे उसकी जान चली गई और आंखों के सामने ही एक परिवार का चिराग बुझ गया। उसके स्वजन चीखते रहे लेकिन मासूम जिंदगी की जंग हार गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शादी की खुशियों के बीच अचानक मातम पसर गया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश
यह पूरा मामला जिले के मुस्करा कस्बे में मामा की शादी में शामिल होने आए एक मासूम बच्चे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया।

इस दौरान गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के अंदर घुसकर आरोपियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

Bhopal: ‘भगवान मुझे माफ करना…’, हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर लूटा मंदिर, 10 थानों की पुलिस से छकाने वाल गिरोह पकड़ाया

Bhopal: भोपाल पुलिस एक चोर गैंग को गिरफ्तार किया है जो तीन जिलों के अलग-अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *