Breaking News

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला : फरार आरोपी को पकड़ने गई थी टीम, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कानून के रखवालों पर हमला का कर दिया गया, मामला कुछ ऐसा है कि पुलिस की टीम आबकारी एक्ट के फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने गयी थी। तभी आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब आबकारी ऐक्ट के फरार आरोपी को पुलिस की गाड़ी में बैठाने लगी, तब आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे व रॉड से हमला बोल दिया। जिसमें में सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी समेत टीम के सदस्यों को गंभीर चोट आई है, घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल है।

10 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए पटेवा थाना में मामला दर्ज सख्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विजय मार्कंडेय, विनोद मार्कंडेय, छगन, लीला, ज्योति, विमला, खुशबू, ढेला बाई, संतोष कुमार टंडन और हेमा मार्कंडेय शामिल हैं। वहीं लक्की, गुलशन और गजेंद्र मार्कंडेय अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Check Also

आरंग नगर पालिका की बैठक में बस स्टैंड मुद्दे पर हंगामा: पक्ष-विपक्ष ने अध्यक्ष को घेरा, 10 दिन का अल्टीमेटम

आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक बस स्टैंड निर्माण के मुद्दे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *