अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने किया योग

International yoga day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया. कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया.

CM विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में किया योगाभ्यास
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार “मोदी की गारंटी” लोगों के विश्वास का प्रतीक बनी है, उसी प्रकार योग भी स्वस्थ जीवन की गारंटी देता है. उन्होंने कहा कि अंबिकापुर में राज्य स्तरीय योग दिवस आयोजन होना पूरे सरगुजा संभाग के लिए गौरव की बात है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. वर्तमान समय की अनियमित जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता और दिमागी सजगता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को नियमित रूप से योग से जुड़ना चाहिए. आज योग एक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है और इसे वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है. पहले योग समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होता था, लेकिन अब इसे आयुष विभाग से जोड़कर व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है.

सीएम साय ने लोगों से की अपिल
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम बनकर न रह जाए, बल्कि प्रत्येक परिवार की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बने. उन्होंने कहा कि योग आत्मविश्वास बढ़ाने, फिटनेस बनाए रखने और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. मोटापा नियंत्रित करने से लेकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने तक योग एक सरल और प्रभावी माध्यम है.

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , विधायक प्रबोध मिंज , विधायक रामकुमार टोप्पो सहित सरगुजा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगभग 45 मिनट तक सामूहिक योगाभ्यास किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.

Check Also

हाईकोर्ट ने युक्तिकरण नीति को ठहराया सही, अतिशेष व्याख्याताओं की अपील खारिज

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की युक्तिकरण नीति के तहत अतिशेष घोषित कर स्थानांतरित किए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *