छत्तीसगढ़ का तांत्रिक ठग के. के गिरफ्तार

लगता है कि छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसी ने ये तय कर लिया है कि पिछले शासन की पूरी कुंडली खंगाल के ही मानेंगे।इस कड़ी में एक तांत्रिक ठग बाबा के के श्रीवास्तव को भोपाल से धर लिया। तथाकथित ये ठग बाबा, पूर्व मुख्यमंत्री के पांच साल तक पद में बने रहने और राजनीति के कांग्रेसी बाबा को मुख्यमंत्री बनने देने के अलावा शत्रु नाश के नाम पर दुकान चला रहा था। दुकान बढ़िया चल भी रही थी। ज्यादातर बाबा लोग, राजनीति से जुड़े लोगों को अपने संगत में लाने के लिए पूजा पाठ, तंत्र मंत्र का कार्य करते ही है।

बुरा भी नहीं है। धंधा चलेगा कैसे? बिलासपुर के एक दो श्रीवास्तव पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी हो गए। बिलासपुर से कुछ दूरी पर एक घर से बिना नागे के धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों को सरसों के दाने और मिर्ची के ज्यादा उपयोग के चलते खरखराहट भी हुई। नींबू ढेरों आते, सरसों का तेल भी आ रहा था।मतलब साफ था कि कारगुजारी चल रही थी। के के बाबा बने रहते तो किसी को दिक्कत नहीं थी। दिल्ली के बाबा प्रमोद कृष्णन का नाम जुड़ा हुआ था।इतना कमा लेते की जीवन आसानी से गुजर जाता लेकिन दलाली में उतर आए। कोयले की दलाली में हाथ काला होना ही था हुआ सो हुआ।एक ओर कारनामा कर गए।पूर्व मुख्यमंत्री के सानिध्य और करीबी होने की बात कह एक फर्म से 15करोड़ रुपए ठग लिए।

बाकायदा मेल मुलाकात सब करवाए। विश्वासघात करने से पहले विश्वास भी जीता और फिर अपनी ओकात भी दिखा दिए। अच्छी बात ये रही कि ठगे हुए बंदे ने ऊपरी ऊपर पैसे देने के बजाय चेक से भुगतान कर दिया।के के बाबा ने कांग्रेस के कवर्धा से हारे मंत्री के भाई के करोड़ो का सब्जबाग दिखा कर ठगी की थी। काम धाम मिला नहीं तो रुपए वापस करने की बात आ गई। ठग बाबा केके ने 23 प्रतिशत याने 3.40 करोड़ लौटा कर तंत्र मंत्र में लग गए। 12.60 करोड़ लौटाने के बदले पूर्व मुख्यमंत्री सहित नक्सलियों से उड़वाने की धमकी परोसने लगे।

शुक्र है सरकार बदल गई और अशोक रावत का शोक कम हो गया। पुरानी सरकार के भ्रष्ट अधिकारी तो जेल गए,जमानत पाकर छत्तीसगढ़ के बाहर रात दिन काट रहे है।नया शिकार के के भी गिरफ्त में आ गया। फरार होने के बाद बस्ती बस्ती, पर्वत पर्वतीय क्षेत्र(नेपाल) भागते फिरते रहा लेकिन बच के कहां जाते? बहुत सारे आई फोन तोड़ने के बाद भी मौका परस्तो ने ठिकाना बता दिया। राजनीति में धर्म के नाम पर बाबा पालने वाले को किसी एक बड़े बिंदी वाले बाबा का श्राप आज याद आ रहा होगा। जय काली मां। तुम्हारे नाम का दुरुपयोग करने वालो का हाल के के जैसा ही होता है।

Check Also

CG Voter List में बड़ी गड़बड़ी! BJP नेता को महिला तो महापौर को दूसरी श्रेणी में दिखाया, आयोग ने बढ़ाई तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, प्रदेश की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *