टीचर ने 6 साल की छात्रा को अगरबत्ती से दागा: रायपुर में बच्ची बोली-चेहरे पर जलाया; पेरेंट्स बोले-पहले भी की थी मारपीट, कड़ी कार्रवाई हो

रायपुर में महिला टीचर पर 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप लगा है। पेरेंट्स की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने टीचर को नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि, पेरेंट्स की मांग है कि आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले के शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे थे। उनका कहना है कि बच्ची और पेरेंट्स का चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) में बयान दर्ज किया जाएगा। यह पूरा मामला सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी का है।

अधिकारियों ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि दीपा टीचर ने चेहरे पर अगरबत्ती से जलाया। एक और बच्ची ने बताया कि उसे भी दीपा टीचर ने मारा था। वहीं अफसरों का कहना है कि बच्ची की उम्र बहुत छोटी है, वह और ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। फिलहाल, जांच की जा रही है।

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी KG-2 कक्षा में पढ़ाई करती है। परिजन के मुताबिक 17-18 सितंबर को बच्ची को स्कूल की दीपा टीचर ने अगरबत्ती से जलाया। जिससे बच्ची बुरी तरह डर गई है। वहीं एक अन्य पेरेंट्स ने बताया कि उनकी बच्ची को भी उसी टीचर ने थप्पड़ मारा था।

जिसके बाद चार-पांच दिनों तक बच्ची के दांत में दर्द था। बच्ची बहुत डरी हुई थी, वह स्कूल जाने से घबरा रही थी। पेरेंट्स का कहना है कि छोटे बच्चों को गलती करने पर डांट देना चाहिए। लेकिन इस तरह से मारपीट करने पर बच्चे स्कूल जाने से घबराते हैं। उन्होंने आरोपी टीचर पर सख्त एक्शन की मांग की है।

इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची के साथ मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। स्कूल में सभी जगह CCTV कैमरे लगे हैं। बाल विभाग की टीम ने CCTV फुटेज भी चेक किया है। फिलहाल, यह जांच का विषय है। प्रबंधन का कहना है कि इस मामले में बच्चों के परिजनों ने टीचर को नौकरी से निकालने का दबाव बनाया। जिसके बाद प्रबंधन ने टीचर को नौकरी से हटा दिया है।

इस मामले में पेरेंट्स की शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे थे। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की उम्र बहुत छोटी है। जिससे घटना को लेकर वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। लेकिन स्कूल प्रबंधन को घटना के दिनांक की CCTV फुटेज सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बच्ची और उसके परिजनों का CWC के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

‘बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा…’, बस्तर पंडुम के सफल आयोजन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

CG News: बीते कई सालों से जिस बस्तर को लंबे समय तक माओवाद, हिंसा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *