शहीद ASP आकाश राव की पत्नी को मिली DSP के पद पर नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जाने कहां मिली पोस्टिंग

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सुकमा IED ब्लास्ट में शहिद एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे की पत्नी स्नेहा गिरपुन्जे को अनुकम्पा नियुक्ति देने का फैसला किया है. स्नेहा गिरपुन्जे को डीएसपी पद पर ज्वाइनिंग दी गई है और उन्हें पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ किया गया है. इसे लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है.

शहीद ASP आकाश राव की पत्नी को मिली DSP के पद पर नियुक्ति
9 जून को सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन में प्रेशर IED की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए थे. अब उनकी पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने डीएसपी बनाया है. डीएसपी के रूप में उनकी पहली नियुक्ति चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में की गई है.

कौन थे आकाश राव गिरपुंजे?
9 जून को प्रेशर IED की चपेट में आने के बाद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की मौत हो गई थी. आकाश राव रायपुर के रहने वाले थे. उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर से ही हुई है. वह पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे हैं. आकाश राव का सिलेक्शन पीएससी में 2013 में हुआ था. वह डीएसपी के लिए चुने गए थे. आकाश को 2019-20 में पुलिस मेडल दिया गया था. आकाश राव रायपुर के सीएसपी भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह महासमुंद, दुर्ग के एडिशनल एसपी रह चुके है.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *