Breaking News

पटना के होटल में बर्थडे पार्टी के नाम पर हो रहा था ये कांड, रंगे हाथ गिरफ्तार हुए 15 लोग, पुलिस ने होटल संचालक को भी उठाया

पटना। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके प्रदेश से लगातार शराब तस्करी और शराब सेवन के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां कल मंगलवार को रामनगर बंगाली टोला स्थित एक होटल में छापामारी की गई में दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी मनाते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

देशी पिस्तौल और मैगजीन बरामद
सभी 15 लड़कों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही इन लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, 17 मोबाइल और 6.35 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है. इनमें से कुछ छात्र हैं तो कुछ ने पढ़ाई छोड़ दी है और कुछ दुकानदार भी हैं. इन लोगों को कंकड़बाग के युवराज सिंह ने अपने बर्थडे पर बुलाया था.

होटल संचालक ने उपलब्ध कराई थी शराब
कंकड़बाग के ही विराट ने 800 रुपये में चार कमरे को बुक किया था. होटल संचालक रविशंकर प्रसाद ने शराब उपलब्ध कराई थी. पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल पिस्टल किसका है? इसकी जांच की जा रही है. कहां से पिस्तौल की खरीद की गई इसकी भी जांच होगी. पुलिस सभी मामले का जांच कर रही है. गिरफ्तार हुए 15 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Check Also

35 साल पुरानी जमीन की लड़ाई में आया बड़ा मोड़! PM मोदी के स्कूलमेट ने लगाई गुहार, BJP विधायक से जुड़ी कंपनी अब पीछे हटने को तैयार

PM Modi Friend MLA Land Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्‍त असगर अली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *