आईजीकेवी के पेपर लीक के बाद दो परीक्षाएं रद्द, अब तक 6 गिरफ्तार, प्राचार्य समेत मास्टरमाइंड बर्खास्त

रायपुर: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में दुर्ग के भारती कॉलेज के असिस्टेंट लेक्चरर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

प्राचार्य समेत मास्टरमाइंड बर्खास्त
वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में प्राचार्य डॉ. एके दुबे और पूरे पेपर लीक के मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया को दुर्ग के भारती कॉलेज प्रबंधन ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है. बताते चलें कि, इनके द्वारा लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही थी जिसके खिलाफ अब एक्शन लिया गया है.

पेपर लीक के बाद दो परीक्षाएं रद्द
पेपर लीक के बाद विश्वविद्यालय ने 2 परीक्षाएं रद्द की है. पेपर लीक के बाद 7 अगस्त को हुई BSc कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा रद्द कर दी गई. जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार आरोपियों ने यह प्रश्न पत्र भी लीक किया था. इतना ही नहीं, इससे पहले 20 अगस्त को BSc कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा रद्द की गई थी. क्योंकि इस परीक्षा का भी प्रश्नपत्र लीक किया गया था. अब दोनों परीक्षाएं. इस सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी.

मामले को लेकर हुए कई बड़े खुलासे
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामला काफी समय से चर्चा में रहा है. अब जब कार्रवाई हुई है तो जाहिर सी बात है कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि, एग्रीकल्चर विषय के पेपर कुछ घंटों नहीं बल्कि एक दिन पहले छात्रों तक पहुंच जाता था. यही नहीं, पूरे सेमेस्टर के कई विषयों के प्रश्नपत्र PDF के रूप में छात्रों के बीच शेयर किए जा रहे थे. एक पेपर की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई जाती थी.

यह है पूरा मामला
दरअसल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के इस सत्र में करीब 10-11 विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं. आरोप है कि, इनमें से कई स्ब्जेक्ट्स के कोश्यन पेपर छात्रों के पास पहले ही पहुंच गए थे. चौंकाने वाली बात तो तब सामने आई जब, कुछ प्रश्नपत्र बड़े स्तर पर फैल गए, उसके बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द की. जिस पर अब कार्रवाई की गई है.

वहीं मामले से जुड़ा एक और किस्सा तब सामने आया जब एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया था. दरअसल, छात्र के पास से पर्ची मिली थी. इसके बाद कथित तौर पर उसी छात्र ने अगले दिन होने वाली परीक्षा के कोश्यन पेपर की तस्वीर वायरल कर दी. तस्वीर के पीछे भारती कॉलेज की सीढ़ियां दिखाई दे रही थीं. इसके बाद कॉलेज से प्रश्नपत्र बाहर जाने का शक गहराया और मामले की जांच आगे बढ़ी.

Check Also

Congress Protest In Chandigarh: पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, CM आवास की ओर बढ़े नेताओं पर वाटर कैनन

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टर कल्चर, नशे के प्रकोप, और सरकारी कर्मचारियों के बकाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *