‘मैं इस्तीफा देता हूं…’, कांवड़ियों के विरोध के बीच कोतवाल का ऐलान, कन्नौज में क्यों आई ये नौबत

UP News: सावन का महीना चल रहा है, देश के अलग-अलग हिस्सों में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है. हालांकि इस यात्रा के दौरान कई जगहों पर बवाल भी देखने को मिल रहा है. इसी तरह का बवाल उत्तर प्रदेश के कन्नौज में देखने को‍ मिला. जहां डीजे बंद कराने के कारण कावड़िए नाराज हो गए. आलम यह रहा कि पहले पुलिस से बहस बाजी हुई तो इसके बाद गुस्‍से में सभी कावड़िए धरने पर बैठ गए. मामले को शांत करने के लिए सदर कोतवाल को इस्‍तीफे का ऐलान करना पड़ा.

दरअसल कन्नौज के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में कावड़िए हर साल गंगाजल चढ़ाने आते हैं. हजारों की संख्या में हर रोज यहां कावड़ यात्री पहुंचते हैं. हर साल और हर द‍िन की तरह शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे थे. इनके साथ में आगे-आगे डीजे चल रहा था. पुलिस ने इसे आगे ले जाने से मना किया.

सड़क पर ही बैठ गए कावड़िए
पुलिस के इस आदेश पर कांवड़ियों ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से आ रहे हैं. हर बार जाते हैं इस बार भी जाने दीजिए. लेकिन पुलिस वाले नहीं माने. इस बार पर फ‍िर कावड़िए भी भड़क गए. उन्‍होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए. काफी देर तक हंगामा चलता रहा. कुछ लोग सड़क घेरने की कोशिश करने लगे. अब प्रशासन के सामने चुनौती थी कि मामला और न बिगड़े और पूरे मामले को शांत करा दिया जाए.

पुलिस ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
कावड़िए सड़क पर बैठे ही हुए थे. इस दौरान भी उनकी पुलिस से बहस बाजी और धक्‍का मुक्‍की हो गई. यही से मामले ने तूल पकड़ लिया. जैसे ही इस तरह के प्रदर्शन की जानकारी सीन‍ियर अध‍िकार‍ियों को लगी वह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने कांवड़िया प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू की. माहौल शांत कराने की कोशिश हुई.

ADM देवेंद्र सिंह ने कांवड़िया प्रतिनिधि के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. उन्‍होंने कहा कि हमारे जवानों से जो भी गलती हुई उसके लिए हम खुद आपसे माफी मांगते हैं. इसके बाद उन्‍होंने विवाद खत्म करने की अपील की.

कोतवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान
कावड़िए ADM देवेंद्र सिंह की बात तो मान गए. लेकिन, वह किसी भी हाल में कोतवाल जितेंद्र को माफ नहीं कर पा रहे थे, उनकी एक ही मांग थी कि वह इस्तीफे के बिना यहां से नहीं जाएंगे. मामले को शांत करने के लिए कोतवाल ने कांवड़ियों से भरे मैदान में अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी. उन्‍होंने कहा कि मैं नौकरी नहीं करूंगा, अब ईश्‍वर ही मेरा न्याय करेगा. तब जाकर भीड़ का गुस्सा शांत हुआ.

Check Also

एक घर, दो लाशें और 8 दिन का रहस्य… बोकारो में मां-बेटे की मौत से सनसनी

बोकारो। को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट नंबर 69 में मां-बेटे के शव मिलने के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *