Breaking News

Raipur Blue Water: आखिरकार मिला 3 दिन पहले ब्लू वाटर में डूबे आदिल का शव, 77 घंटे बाद पानी की सतह पर खुद ऊपर आया

Raipur Blue Water Aadil: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, उस आदिल का शव बरामद कर लिया है जिसके नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबने की खबर आई थी. करीब 77 घंटे बाद आदिल का शव पानी की सतह पर बरामद किया गया है. पिछले 3 दिनों से NDRF और SDRF की टीमें आदिल को खोज रही थीं पर अब जाकर शव बरामद हुआ है.

पानी की सतह पर मिला आदिल का शव
3 दिनों तक लगातार तलाश के बाद आदिल का शव पानी की सतह पर मिला. पिछली रात आदिल का शव खुद ऊपर आ गया था. जहां, घर वालों को कहीं न कहीं उम्मीद थी कि, उन्हें आदिल मिलेगा, आदिल को इस तरह देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें कि, प्रशासन ने इंडियन नेवी से तक मदद मांग ली थी. इंडियन नेवी के ईस्टर्न कमांड की विशेष टीम रविवार को रायपुर पहुंचने वाली थी.

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, आदिल और उसके 3 दोस्तों के बीच 19 अगस्त की शाम को पानी के एक छोर से दूसरे छोर कर तैरकर जाने की शर्त लगी है. ये सभी ब्लू वॉर खदान में घूमने गए थे. तभी आदिल और उसका एक दोस्त पानी में उतर गए. तैरते-तैरते आदिल पानी के गहरे हिस्से की तरफ चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया था.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
बताते चलें कि, ब्लू वाटर खदान में आदिल का डूबना कोई पहली घटना नहीं है. ऐसे कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, पिछले 9 साल में 10 लोगों की जान जा चुकी है. कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने भी ब्लू वाटर क्षेत्र को प्रतिबंधित करने और सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराने की जानकारी दी है.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *