Breaking News

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा! न्यू टाउन में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, एक्शन में चुनाव आयोग

West Bengal Post Poll Violence: पश्‍च‍िम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही कई जगहों पर हिंसा देखने को मिल रही है. इसके साथ ही कई जगहों पर टीएमसी के ऑफि‍सों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं. कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई के बाद मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक बीजेपी के विजय जुलूस में कहासुनी के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंडल पर हमला किया था. इस दौरान एक साथ कई लोगों ने मधु मंडल के साथ मारपीट कर दी. इसके कारण उसकी मौत हो गई. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों और ऑफिसों पर हमला किया गया. कुल मिलाकर प्रदेश भर में पुलिस और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

बंगाल के कई जिलों में TMC ऑफिस में तोड़फोड़
पश्‍च‍िम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से ही कई ऐसे वीड‍ियो सामने आ रहे हैं, जिनमें मारपीट धमकी और आगजनी की जा रही है. मंगलवार को भी कई जगहों पर इस तरह की हिंसा देखने को मिली है. जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में लोगों ने आग लगा दी. इसके साथ ही टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में पथराव भी किया गया.

प्रदेशभर में ज्यादातर इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. इनमें हावड़ा, सिलीगुड़ी और बहरामपुर में भी TMC दफ्तरों पर आगजनी की गई. TMC ने भाजपा को इन हमलों का आरोप लगाया है. जबकि बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी हार के कारण बौखला गई है, इसके कारण इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है.

बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई से मौत
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की कई वारदात सामने आई हैं. कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में BJP कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई के बाद मौत हो गई. मधु की बीजेपी के विजय जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा सुनी हो गई थी. इसके बाद आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मधु को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई.

बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद बीजेपी समर्थकों ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला कर दिया. पुलिस के हाथ से हालात बेकाबू होते देख हां केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात की गई. दूसरी तरफ बीरभूम जिले में टीएमसी नेता अबीर शेख की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बीजेपी पर लगाया गया है.

सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
पश्‍च‍िम बंगाल में चुनाव नतीजों के तुरंत बाद किसी तरह की कोई घटना सामने नहीं आई थी, जैसे ही पूरे नतीजे सामने आए इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं. चुनाव आयोग भी इस मामले में सख्त नजर आ रहा है. यही वजह है कि पूरी हिंसाओं की रिपोर्ट मांगी गई है. इसके साथ ही सुरक्षा दुरुस्त करने का आदेश भी दिया है.

Check Also

बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होगी बैठक, तैयारियों को लेकर ले रहे CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में ले रहे बैठक, विजय शर्मा भी मौजूद

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *