Arson: चिल्हाटी में शादी की खुशियां मातम में बदली; सूने मकान में आगजनी से बच्चों के सर्टिफिकेट राख

बिलासपुर के ग्राम चिल्हाटी में एक परिवार उस समय गहरे संकट में घिर गया, (Arson) जब उनके सूने मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के वक्त पूरा परिवार दर्रीघाट में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था, तभी देर रात करीब 3 बजे उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली। जब परिवार सुबह मौके पर पहुंचा, तो घर के भीतर रखा कीमती लकड़ी का सामान और बच्चों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्कूल सर्टिफिकेट व दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे।

मोपका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग (Arson)
पीड़ित युवती और उसके परिवार ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर जानबूझकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके खिलाफ अब मोपका पुलिस चौकी में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे इस परिवार के लिए यह घटना दोहरी मार की तरह है, जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *