Breaking News

पुलिस की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या! ग्रामीणों के चक्काजाम के बाद एसपी ने लिया एक्शन, थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद बवाल मचा गया। मृतक माखनलाल यादव (35 वर्ष) की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 130A पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वहीं इस घटना के बाद बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए एसपी ने बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चंड को लाइन अटैच कर दिया है।

बता दें कि बोड़ला थाना क्षेत्र के खड़ौदा गांव के आश्रित ग्राम तेंदू टोला निवासी माखनलाल यादव ने अपने घर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले बोड़ला क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में माखनलाल के छोटे भाई गोपाल यादव को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया था। चोरी की घटना में माखनलाल की मोटरसाइकिल के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद पुलिस लगातार माखनलाल को पूछताछ के लिए बुला रही थी।

परिजनों का आरोप है कि बार-बार थाने बुलाकर की जा रही पूछताछ और पुलिस के दबाव ने माखनलाल मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए और परिजनों के साथ मिलकर शव को लेकर पांडातराई सब-स्टेशन के पास पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल हाइवे 130A पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इस मामले में एसडीएम रुचि ससरदुल ने मीडिया को कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *