BREAKING: युवक के पास मिला 80 लाख का कोकीन, रेलवे स्टेशन के बाहर तलाश रहा था ग्राहक…

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार किस कदर फैल रहा है, इसका नमूना रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला, जहां एक युवक के पास से पुलिस ने 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया. जब्त कोकीन की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से स्टेशन के बाहर एक युवक के नशे की सामग्री बेचने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर संदेही को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास 16.56 ग्राम कोकीन मिली. मामले में गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि नए साल के जश्न के लिए युवक कोकीन खपाने लाया था.

Check Also

इंसानियत शर्मसार! लव मैरिज करने वाली महिला का मौत के बाद भी हुआ सामाजिक बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Ambikapur: सरगुजा मुख्यालय अंबिकापुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *