Breaking News

जानलेवा कफ सिरप! छिंदवाड़ा में 3 और बच्चों की गई जान, किडनी फेलियर से अब तक 9 की मौत

MP News: छिंदवाड़ा में बच्चों को वायरल फीवर होने के बाद दिए गए कफ सिरप से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में कफ सिरप पीने के बाद करीब 12 से ज्यादा बच्चों को अस्पतालों में भर्ती किया गया था. जिनमें से 6 बच्चों की मौत पहले ही हो चुकी है. वहीं इस मामले में अब फिर से 3 और बच्चों की मौत हो गई.

किडनी फेलियर बनी मौत की वजह
इन बच्चों की मौत की वजह किडनी फेलियर बताई जा रही है. इसका पहला मामला 7 सितंबर को सामने आया था, जब 5 वर्षीय अदनान खान को तेज बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर उसे नागपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं. इसके बाद लगातार नए मामले सामने आते रहे और अब तक 9 मासूमों की जान जा चुकी है.

खाद्य विभाग ने दवा व्यापारी पर मारा छापा
छिंदवाड़ा के परासिया में हुई बच्चों की मौत के मामले में जबलपुर में औषधि एवं खाद्य विभाग ने एक दवा व्यापारी पर छापा मार कार्रवाई की है. छिंदवाड़ा में कफ सिरप “कोल्ड रिफ” पिलाए जाने से हुई बच्चों की मौत के बाद अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ड्रग विभाग की जांच में सामने आया है कि यह विवादित कफ सिरप डिस्ट्रीब्यूटर कटारिया फार्मा से केवल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ही सप्लाई की गई थी.

600 बोतलों का मंगाया था स्टॉक
ड्रग इंस्पेक्टर शरद जैन ने बताया कि कुल 600 बोतलों का स्टॉक मंगाया गया था. इसमें से 534 बोतलें छिंदवाड़ा के तीन स्टॉकिस्ट को भेजी गईं. वहीं शेष स्टॉक 66 बोतल का जबलपुर में मिला है. जबलपुर के कटारिया फार्मा पर छापामार कार्रवाई में 16 बोतलें सैंपल के रूप में जप्त की गई हैं, जबकि 50 बोतलें फ्रिज की गई हैं.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *