कहां है ‘कानून राज’? तीन दिन में 5वीं हत्या, आरोपियों ने दिनदहाड़े युवक को मारा चाकू

जौनपुर. सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास बुधवार को बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है. जहां दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई. बाइक से जा रहे युवक अनुज यादव (पुत्र भोला यादव, जमालपुर, मछलीशहर) की बदमाशों ने कुरनी पंचायत भवन के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही अनुज वहां पहुंचा उसे रोककर बेरहमी से चाकू से मार डाला. खून से लथपथ हालत में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब जौनपुर जिले में कानून व्यवस्था पर पहले से ही सवाल खड़े हो रहे हैं. बीते तीन दिनों में यह 5वीं हत्या है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं.

सूचना मिलने पर सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *