काशी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, तलाशी के दौरान मिला संदिग्ध बैग

मऊ। जिले के काशी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद मऊ रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया है। भारी संख्या में फोर्स रेलवे स्टेशन पर पहुंची और एक-एक करके सभी यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध बैग भी मिला। जिसे पुलिस ने बाहर किया और जांच जारी है।

पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अज्ञात फोन कॉल से हमने सूचना मिली। जिसके बाद रेलवे विभाग ने सर्तकता को लेकर गहन जांच शुरु कर दिया है। सुरक्षा को लेकर बम निरोधक दस्ता, रेलवे पुलिस टीम भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर तैनात किया गया है। पल-पल की गतिविधियों पर उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे हुए हैं।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मऊ जंक्शन पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच रही। सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Check Also

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *