Breaking News

प्यार के लिए जिंदगी की कुर्बानी! संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक-युवती की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

एटा. एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. दोनों की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला मिरहाची पुलिस स्टेशन इलाके का है. जहां रहने वाले 18 साल के एक युवक और 17 साल की तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां दोनों की मौत हो गई. दोनों की मौत होते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों का कहना है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे. ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि प्यार में दोनों ने घातक कदम उठाया होगा, जिसकी वजह से तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई.

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों ने फांसी लगाई थी. पुलिस ने मौके का मुआयना कर सबूत इकट्ठा कर लिया है. मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर क्यों और कैसे दोनों की मौत हुई है.

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *