Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्व मंत्री को पहनाया हेलमेट, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, सुरक्षा की दिलाई शपथ

बलौदाबाजार: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार में यातायात हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को हेलमेट पहनाया। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता सहित पुलिस के अधिकारी, जवान व बड़ी संख्या स्कूली बच्चों ने मंत्रियों का स्वागत किया। वहीं एसपी कार्यालय पहुंचने पर स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर मंत्रियों का स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे में सिर पर चोट लगने के कारण मौत होती है, इसलिए सभी दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों से अपील करूंगा कि यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। स्वयं के साथ परिवार की भी सुरक्षा करें। यदि दुर्घटना में मौत होती है तो परिवार के साथ शासन को भी तकलीफ होती है।

Check Also

raipur-farmers-garjana-rally-in-chhattisgarh-demand-to-price-of-paddy-3358-rupaye-per-quintal-minitry-secretariat-to-27-october-lates

छत्तीसगढ़ में किसानों की गर्जना रैली, धान का दाम 3358 रुपये क्विंटल करने की मांग, 27 अक्टूबर को मंत्रालय का करेंगे घेराव

भारतीय किसान संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने धान का मूल्य 3,100 रुपये से बढ़ाकर 3,358 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *