बंगाल में हिंसा का माहौल, चुनाव से पहले डर का साया: सांसद संतोष पांडेय

रायपुर। पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में खूनी माहौल किसी से छिपा नहीं है, वहां विरोधी नेताओं को डराया जा रहा है और मार-भगाया जा रहा है।

एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और ऐसे माहौल में लोग जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को ममता बनर्जी का संरक्षण मिल रहा है, जो देश के नागरिकों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

सांसद ने हाल ही में पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला पत्रकार को करीब दो किलोमीटर तक दौड़ाया गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।

इसके अलावा उन्होंने सरकारी कर्मचारी अशोक दास का भी उल्लेख किया। संतोष पांडेय के अनुसार, टीएमसी नेताओं की धमकियों और दबाव के चलते अशोक दास को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की दमनकारी राजनीति के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और टीएमसी की वोट बैंक की राजनीति को मीडिया के जरिए जनता के सामने लाया जा रहा है।

Check Also

गैस सिलेंडर की कतारों पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान, कहा– देश में कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रायपुर। गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों में लगी लंबी कतारों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *