Breaking News

गैस सिलेंडर की कतारों पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान, कहा– देश में कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रायपुर। गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों में लगी लंबी कतारों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों के कारण बनी है। देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि वे धैर्य रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान अरुण साव ने अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफीम की खेती की शुरुआत कांग्रेस शासनकाल में हुई थी और नशे का जो कारोबार बढ़ा, वह उसी का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकार ने त्वरित और कठोर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे राज्य में सर्वे कराया जा रहा है और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौधाम योजना की भी शुरुआत
प्रदेश में आज से गौधाम योजना की शुरुआत को लेकर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौठान योजना के नाम पर जनता के पैसे की लूट की थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वास्तव में गौसेवा के लिए काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1460 गौधाम बनाए जाएंगे, जिनमें से 26 को स्वीकृति मिल चुकी है। इन गौधामों में चरवाहों को मानदेय, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश में पशुपालन और गौसेवा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Check Also

Chhattisgarh News: 12 हजार रुपए की रिश्वत पड़ी महंगी, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, विभाग ने किया बर्खास्त

अंबिकापुर. एरियर्स भुगतान के नाम पर 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *