भारत ने रूसी तेल खरीदना किया बंद? ट्रंप के मंत्री का बड़ा दावा

US Tariff: रूसी तेल खरीदारी को लेकर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई देश रूस से तेल की खरीदारी जारी रखता है, तो उस पर कम से कम 500 प्रतिशत की टैरिफ लगाएंगे. वित्त मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि भारत ने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी तेल खरीदना शुरू कर दिया था. लेकिन अब लगभग बंद कर दिया है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया. बेसेंट ने भारत का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे अमेरिका के दबाव से कोई देश कैसे अपनी नीति को बदल सकते हैं.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने यह दावा फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में किया है. बेसेंट ने बताया कि अभी अमेरिका अब अन्य देशों पर और कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस कार्रवाई के लिए सीनेट की मंजूरी की भी जरूरत नहीं पड़ती है. डोनाल्ड ट्रंप IEPA (International Emergency Economic Powers Act) का इस्तेमाल कर सकते हैं.

500 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप

  • स्कॉट बेसेंट ने बताया कि अमेरिका में एक प्रस्तावित बिल पर चर्चा चल रही है. बिल को सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पेश किया है.
  • अगर यह बिल पेश हो जाता है तो रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर कम से कम 500 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जा सकता है.सीनेट में बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को और मजबूत अधिकार मिल जाएंगे.

भारत से नहीं चीन-यूरोप से गुस्सा है US
बेसेंट ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत से हमें कोई गुस्सा नहीं है, क्योंकि उसने अपने आप को रूसी तेल खरीदारी से दूर कर लिया है. लेकिन 4 साल बाद भी यूरोप रूसी तेल को खरीद रहा है. इसलिए सबसे ज्यादा गुस्सा चीन और यूरोप पर ही है. उन्होंने चीन पर सबसे ज्यादा फोकस किया है. क्योंकि अमेरिका का मानना है कि चीन रूसी तेल खरीदकर मॉस्को की मदद कर रहा है.

Check Also

Captain Smit Machhar: जान पर खेलकर बचाई सैकड़ों जिंदगियां! UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन को गले लगाकर दिया सर्वोच्च सम्मान

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार और क्रू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *