‘ गर्व है मैं ठाकुर हूं…’, प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी ने दी सफाई, धमकी देने का वीडियो हुआ था वायरल

HDFC Bank Viral Video: कानपुर के एक प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी का सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी यह बोलते हुए सुनाई दे रही है कि ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत. महिला कर्मचारी जिस शख्स को धमकी दे रही थी, उसने इस घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और फिर बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला तूल पकड़ने के बाद महिला कर्मचारी ने वीडियो जारी कर सफाई दी है. उसने बताया कि यह विवाद किसी ग्राहक के साथ नहीं, बल्कि उनकी ही सहकर्मी के साथ हुआ था. जानें क्या दी सफाई?

जानकारी के अनुसार, जिस महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसकी पहचान आस्था सिंह के रूप में हुई है. आस्था सिंह का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वो बैंक में आए किसी शख्स को धमकियां दे रही हैं. इसी दौरान उन्होंने जातिगत टिप्पणी भी कर दी. आस्था सिंह ने कहा, ‘ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत.’ हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गलती को स्वीकार किया और कहा कि मेरे शब्द गलत थे.

क्या बोली महिला कर्मचारी?
बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने इस मामले को लेकर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सफाई दी है. आस्था सिंह ने कहा, वायरल हो रहा वीडियो किसी बैंक ग्राहक के साथ विवाद का नहीं, बल्कि यह झगड़ा अपने ही सहकर्मी के पति के साथ हुआ था. यह वीडियो पिछले महीने 6 जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है. यानी आस्था ने साफ कर दिया है कि उनके शब्द किसी ग्राहक के लिए नहीं, बल्कि सहयोगी और उसके पति के लिए हैं.

बयान को बताया गर्व
उन्होंने आगे अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा, ‘हां मैं मानती हूं कि मेरे शब्द गलत थे. मैं जनसेवा में हूं और मुझे सोच-समझकर बोलना चाहिए.’ हालांकि, इस दौरान आस्था ने यह भी कहा कि अगर कोई मुझे सबक सिखाने की धमकी देगा, तो इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं अपने बयान ‘ठाकुर हूं मैं’ पर कायम हूं, मुझे इस पर गर्व है.

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *