Breaking News

बिलासपुर रिश्वत कांड: 80 हजार लेकर नाबालिग को छोड़ा, SSP ने कोटा थाने के प्रधान आरक्षक व आरक्षक को किया सस्पेंड

CG News: बिलासपुर जिले के कोटा थाने में एनडीपीएस कार्रवाई के दौरान गंभीर लापरवाही और लेन-देन का मामला सामने आया है. आरोप है कि 500 ग्राम गांजा बरामदगी के बाद एक नाबालिग को छोड़ने के एवज में 80 हजार रुपये लिए गए. मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित कर दिया है.

छापेमारी में 500 ग्राम गांजा जब्त,
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि रानीसागर क्षेत्र में एक व्यक्ति नशेड़ियों को गांजा सप्लाई करता है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन मुख्य संदेही मौके से फरार हो गया. घर की तलाशी लेने पर 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर घर में मौजूद एक नाबालिग को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया.

80 हजार लेकर नाबालिग को छोड़ा
आरोप है कि नाबालिग को दिनभर थाने में बिठाने के बाद शाम को छोड़ दिया गया. इसके बदले प्रधान आरक्षक प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर साहू ने 80 हजार रुपये की मांग की. बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति के माध्यम से रकम दी गई. मामले की शिकायत मिलते ही एसएसपी ने एसडीओपी कोटा को जांच के निर्देश दिए थे.

Check Also

CGPSC Scam: ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *