Breaking News

कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को दिया जन्म, CM मोहन यादव ने पोस्ट कर दी जानकारी

Kuno National Park: देश में चीता पुनर्स्थापना परियोजना की सफलता में 18 फरवरी बुधवार को एक और नया अध्याय जुड़ गया है. श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है. इन तीन बच्चों को मिलाकर अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है.

भारत में जन्में शावकों की संख्या हुई 27
चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है. इन नए तीन शावकों के साथ भारत में जन्में शावकों की संख्या 27 हो गई हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए 3 शावकों के जन्म की जानकारी साझा की सीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश… अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है. श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है.’

भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हुई
उन्होंने आगे लिखा’भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है. यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है.’ यह कूनो नेशनल पार्क में चीते के जन्म की नौवीं सफल घटना है. एक महीने में यह दूसरा मौका है, जब नए शावकों का आगमन कूनो में हुआ है, इससे पहले मादा चीता आशा ने भी शावकों को जन्म दिया था.

Check Also

हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप: स्टाइपेंड बढ़ाने की जिद पर अड़े MBBS इंटर्न्स, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध हमीदिया अस्पताल सहित मध्य प्रदेश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *