MP Budget 2026: बजट आने से पहले विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, खाली गुल्लक लेकर विपक्ष ने कहा- कर्ज में डूबी है सरकार

MP Budget 2026 : मोहन सरकार का आज बजट सत्र है जहां आज बजट पटल पर रखा जाएगा. इस बजट में कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान मोहन सरकार की तरफ से हो सकता है. रोजगार, किसान, युवाओं और लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर लोगों की नजर बजट में रहेगी. मगर उसके पहले ही विपक्ष बजट को लेकर हंगामा करते हुए दिखाई दे रहा है. एक बार फिर विपक्ष के सभी विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन कर बजट का विरोध किया.

कर्ज में डूबी है सरकार- कांग्रेस
विधानसभा के सदन पर बजट रखने के पहले ही विपक्ष के सभी विधायकों ने हाथ में कर्ज का गुल्लक रखकर सरकार का विरोध किया है, विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सरकार कर्ज में डूबी हुई है सरकार का खजाना पूरी तरह खाली है और सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है. सरकार का जो बजट आ रहा है वह लोगों को गुमराह करने का बजट है.

जनता का बजट है मोहन सरकार- जगदीश देवड़ा
हालांकि मोहन सरकार के बजट से लोगों की उम्मीद है साथ ही मोहन सरकार के मंत्री का कहना है कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है मोहन सरकार का बजट प्रदेश के विकास का बजट है जो मोदी के मंत्र को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह मोहन सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा. जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी समेत वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बजट को आखिरी रूप दिया है.

Check Also

Ratlam News: अंधेरे में भी चमकेंगे कुएं, खुले बोरवेल होंगे बंद, हादसों को रोकने के लिए मास्टर प्लान तैयार

Madhya Pradesh News: बीते दिनों मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक बोरवेल में गिरने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *