सुल्तानपुर में बैरंग लौटी बारात, दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार, कहा- इसके पैर तो…

सुल्तानपुर। जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरुआ गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हे की हरकतों को देखकर लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। दूल्हा मंडप में डगमगा रहा था। दुल्हन के भाइयों ने सहारा देकर उसे बिठाया। लेकिन उसके चेहरे पर सुस्ती थी।

दूल्हे के नशे में होने का शक
इसके बाद ससुर ने पांव पखारने की रस्में शुरू कीं तो वह कांपने लगा। यह देख लड़की वाले भड़क गए। पहले तो उन्हें दूल्हे के नशे में होने का शक हुआ। बाद में दूल्हे के पास से दवा का एक पत्ता भी मिला। दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को बीमार बताकर बाकी शादी रुकवा दी।

सुबह पुलिस को बुलाया गया। थाने में दोनों पक्षों के बीच करीब 12 घंटे तक पंचायत चली। लेकिन दुल्हन के परिवार वाले शादी को राजी नहीं हुए। दुल्हन पक्ष ने सारे जेवरात वापस किए। इसके बाद दूल्हे वालों ने तीन लाख रुपए लड़की वालों को दिया। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

Check Also

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *